इलाहाबाद । यूपी बोर्ड हाईस्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 31 जुलाई को कराएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए 11557 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही इम्तिहान की तारीख घोषित कर दी गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेजे गए हैं। इम्तिहान 31 जुलाई मंगलवार सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय पर ही कराएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने पंजीकृत कालेज से संपर्क करके परीक्षा का प्रवेश पत्र व अन्य सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यह सूचना वेबसाइट पर भी अपलोड करा दी गई है।
29 अप्रैल को हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होने के समय कंपार्टमेंट के लिए 736 व इंप्रूवमेंट के लिए तीन लाख 57 हजार 900 अभ्यर्थी अर्ह थे, उनमें से महज 11557 ने ही दावेदारी की है। सचिव ने बताया कि परीक्षा खत्म होते ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर रिजल्ट जारी करेंगे। इसीलिए कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण में इस परीक्षा के दावेदारों के लिए अलग से मौका दिया गया है। इसी तहर से स्क्रूटनी के लिए भी करीब 18 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। यह परीक्षा व रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…