सुदेश कुमार
बहराइच 19 जुलाई। वृक्षारोपण अभियान अन्तर्गत जनपद में वृक्षारोपण कार्य के लिए लक्ष्य आवंटित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की गयी है कि अपने-अपने स्तर से कार्यालय के किसी सक्षम अधिकारी/कर्मचारी को नामित कर दें, जो वृक्षारोपण सम्बन्धी प्रगति से प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच को अवगत कराते रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच आर.पी. सिंह ने सभी लक्ष्य आवंटित विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि नामित अधिकारी/कर्मचारी का सम्पर्क नम्बर व ई-मेल आईडी डीएफओ बहराइच के कार्यालय को उपलब्ध करा दें। श्री सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य के लिए उनके कार्यालय में स्थापित किये गये कन्ट्रोल रूम का सम्पर्क नम्बर 05252-233160 है। उन्होंने बताया कि उप प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच को प्रभारी कन्ट्रोल रूम नामित किया गया है जिनका मो.न. 9936979724 व ई-मेल आईडी डीएफओबीआरएचडीआईवी एैट जीमेल डाट काम है। श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों से वांछित सूचना की हार्ड कापी के साथ-साथ साफ्ट कापी ई-मेल एैड्रेस पर भी भेजे जाने का अनुरोध किया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…