प्रदीप दूबे बिक्की
भदोही–जिले के सुरियावां थाना अन्तर्गत चकिया सनाथपुर गांव में धान की रोपाई करने जा रहे एक किसान को सांड़ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चकिया सनाथपुर निवासी लालमणि गौतम उर्फ लल्ली 57 वर्ष सुबह धान की रोपाई करने के लिए खेत जा रहे थे। तभी आपस में तीन सांड़ लड़ रहे थे। धान का बेहन ले जा रहे लालमणि गौतम पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगो ने इसकी सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी। घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल लालमणि को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरियावां ले आयी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल लालमणि गौतम को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…