Categories: CrimeUP

मौका देख घर मे छत के रास्ते घुसे चोर किया हजारों का माल साफ

प्रदीप दूबे बिक्की

गोपीगंज भदोही।।कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर–प्रयाग दास पुर नामक गांव में बीती रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से से छत पर पहुंचकर घर में घुसकर हजारों रुपए के सामान पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद भुक्तभोगी ने पुलिस को अवगत कराया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम सागर यादव गोपीगंज के झिरिया पुल के समीप ओबीटी कालीन कंपनी में रात ड्यूटी करता है ।बताते हैं कि वह बीती रात ओबीटी कंपनी में ड्यूटी कर रहा था। और घर की महिलाएं भोजन करने के बाद बरामदे में सो रही थी। इस बीच चोर मौका पाकर मकान के पिछले हिस्से से छत पर जाकर कमरे में घुस गए। और दो बाक्स, और एक सूटकेशजिसमे कीमती सामान के अलावा सोने की सिकड़ी ,लाकेट, पायल ,लच्छा सहित 10 हजार नगद उठा ले गए। घटना की जानकारी पर राम सागर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर मामले को अवगत कराया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts