गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली मे मंगलवार के दिन पुलिस की उस समय किरकिरी होने से टल गई जब हिरासत में लिए गए दो बदमाशों के थाने से फरार हो जाने पर किसी तरह उन्हें पुनः दबोच लिया गया। बाइक चुराकर भाग रहे दोनों बदमाशों को आस-पास के लोगों ने रंगे हाथों दबोचकर पुलिस को सौंपा था जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम अल्वी नगर निवासी अब्दुल अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। इसी दौरान मौका पाकर दो युवक जैसे ही उसे चुराकर भागने लगे आस-पास के लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाते हुए दोनों बदमाशों का कुछ दूरी पीछा करते हुए उन्हें वही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे थाना पुलिस हिरासत में बैठे दोनों बदमाश मौका पाकर थाने से रफूचक्कर हो गए।
पुलिस में मची अफरा तफरी
पुलिस को जैसे ही दोनों बदमाशों के भाग जाने की जानकारी मिली उनके बीच अफरा-तफरी मच गई और थाने पर मौजूद कांस्टेबल मुंशी सब इंस्पेक्टर आदि उनकी तलाश में दौड़ पड़े।
गनीमत यह रही कि बदमाशों के भाग जाने के चन्द मिनटो बाद ही पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और बाहर राहगीरों से यह पता लग गया कि वह किस ओर गए हैं। वरना पुलिस उनकी तलाश में मात्र हाथ मलती रह जाती जो खाकी को बदनाम करने जैसी बात है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…