गाजियाबाद / सोमवार को दिन-दहाड़े दाल चावल व्यापारी के साथ लूट की वारदात को लेकर पीड़ित के परिजनों व क्षेत्र के व्यापारियों ने मंगलवार को लोनी थाने का घेराव किया। व्यापारियों ने घटना पर रोष जाहिर करते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की। साथ ही आए-दिन हो रही व्यापारियों संग लूट की वारदातों को लेकर चिंता भी जाहिर की। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। सोमवार दोपहर को दिल्ली-सहारनपुर रोड पर अशोक विहार के सामने दाल-चावल के थोक विक्रेता देवेंद्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख 95 हजार रुपए की नगदी लूट ली थी। इसको लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत व आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लोनी थाने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में व्यापारियों के साथ बढ़ रही लूट की घटनाओं की निंदा करते हुए रोष जाहिर किया। व्यापारियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग भी की गई। पुलिस ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को जल्द घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…