सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी में नगरपालिका टीम के पॉलिथीन बैन को लेकर चलाए गए अभियान का दुकानदारों ने सोमवार को भारी विरोध किया तथा कुछ दुकानदारों ने नगरपालिका कर्मियों की पिटाई कर दी। हालांकि नगरपालिका टीम ने एक सप्लायर से 80 किलो पॉलिथीन जरूर जब्त कर ली है। नगरपालिका टीम ने पॉलिथीन सप्लायर को पुलिस के हवाले कर 20 अज्ञात दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।पॉलिथीन बैन के बाद नगरपालिका टीम नियमित अभियान चलाकर पॉलिथीन को जब्त कर रही है। सोमवार सुबह नगरपालिका कर्मियों ने रामलीला ग्राउंड के बाजार में छापेमारी शुरू की। नगरपालिका कर्मी राजपाल , दिनेश व इन्द्र ने सुबह करीब 11 बजे रामलीला ग्राउंड से बाइक पर पॉलिथीन की सप्लाई करने वाले भजनपुरा निवासी पवन जैन को पकड़ा।आरोप है कि इस दौरान नगरपालिका टीम की पवन जैन से कहासुनी हो गई। इसके बाद नगरपालिका की टीम जब्त पॉलिथीन और पवन को पकड़कर ले जाने लगी। इसी बीच पवन के कई समर्थक दुकानदार रोड पर आ गए और नगर पालिका की टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पालिका कर्मी इन्द्र , राजपाल और दिनेश चोटिल हो गए। पालिका टीम के कर्मचारियों ने घटना की सूचना आला अधिकरियों को देने के बाद पवन जैन को पुलिस के हवाले कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…