फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी ।सूंडा। दुधवा टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र वन कर्मचारियों ने नेपाल सीमा के करीब पार्क क्षेत्र में भ्रमण कर पेट्रोलिंग की।
ज्ञात हो कि वर्षाकाल में वन क्षेत्र में पानी भर जाने से जहां दुर्लभ वन्यजीव सूखे स्थान की तलाश में बाहर भाग दुर्दान्त शिकारियों की आसान शिकार बनने लगते हैं वहीं जंगल में खड़े – पड़े कीमती पेड़ों पर वन माफियाओं की नजर भी गाढ़ी हो जाती है। इसी के मद्देनजर दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर इन दिनों पार्क की सघन निगरानी का कार्य शुरू किया गया है।
आज इसी संदर्भ में वनदरोगा रमेश यादव, सतीश चन्द्र, कमला प्रसाद तथा वन्यजीव रक्षक विजय कुमार, विपिन श्रीवास्तव ने दो दर्जन वन वाचरों को साथ ले पिपरौला , बजाही, तिथियां, नझौटा, मशानखंभ, जयनगर, सौनहा, ढकिया आदि वन क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर जंगल का जायजा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…