सरताज खान
गाजियाबाद। निवाड़ी के ग्राम भनेड़ा में नागरिक आज भी सांसद विकास निधि से होने वाले विकास कार्यों की बाट जोह रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांसद निधि से यहां एक भी काम नही हुआ है। आरोप है कि क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह आज तक किसी भी नागरिक के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। इसके चलते ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। इलाके में लाखों रूपए की लागत से अस्पताल की इमारत बनाई है। लेकिन इस अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं हैं। इसके चलते किसी आपात स्थिति में नागरिकों को इलाज के किसी अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।गांव वालों का कहना है कि सांसद ने 3 वर्ष पहले ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि जल्द डॉक्टर अस्पताल में बैठेंगे। इतना ही नहीं सांसद ने गांव में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही थी। आरोप है कि इसमें से सांसद कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाए हैं। लिहाजा ग्रामीणों ने 2019 के चुनाव में सांसद का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…