इलाहाबाद-राष्ट्र रक्षक समूह द्वारा वृक्ष बचाओ जीवन बचाओ आंदोलन का शुभारंभ किया गया, जिसमें पोस्टर-बैनर के माध्यम से समाज को जागृत करने का प्रयास तथा प्रशासन को पेड़ों के प्रति सजग करने का प्रयास किया जाएगा, अब तक इलाहाबाद शहर में लगभग डेढ़ लाख पेड़ काटे जा चुके हैं। डेढ़ लाख पेड़ कटने के बावजूद भी इलाहाबाद के विकास की भूख मिट नहीं रही है। प्रशासन वृक्षों का हत्यारा बना हुआ है। कब कहां कौन सा पेड़ काट दिया जाएगा। कोई बता नहीं सकता। वृक्षों के संबंध में कहा गया है कि 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा अत्यधिक निर्माता के साथ वृक्ष काटे जा रहे हैं। एक सामान्य व्यक्ति एक छोटी सी डाल काट दे तो उसे दुनिया भर की परमिशन लेनी पड़ती है लेकिन इतने ढेर सारे पेड़ काटे जा रहे हैं पर्यावरण विभाग रोक नही पा रहा है और ना ही वन विभाग
यहां हम राष्ट्र रक्षकों के लिए बड़े आश्चर्य का विषय हो गया है। इसलिए इस प्रकार अनैतिक रूप से वृक्षों को काटने जाने का हम राष्ट्र रक्षक विरोध करते हैं विरोध के प्रथम चरण में पोस्टर आदि लगाया जा रहा है। आगे सभी पेड़ों की सुरक्षा के लिए टीम गठित की जाएगी और वह टीम हर पेड़ पर चिपको आंदोलन के समान वृक्ष बचाने के लिए चिपक कर खड़ी होगी किसी प्रशासन के व्यक्ति द्वारा काटे जाने की सूरत में, इस कार्य में सर्व श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, देवांशु मेहता, रोहित कुमार,बाबा राकेश हिंदुस्तानी, सीमा जायसवाल, राजू चौधरी, इंद्रपाल यादव,सुखनंदन केसरवानी,रचित अग्रवाल, प्रबोध मानस, अश्वनी कुमार ओ पी द्विवेदी पार्षद आदि ने पोस्टर लगवाने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया….
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…