Categories: CrimeUP

लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही,01 उपनिरीक्षक सहित 02 पुलिस कर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित।

सुदेश कुमार

बहराइच पुलिस अधीक्षक सभा राज महोदय द्वारा आज दिनाँक 02.07.2018 को थाना कोतवाली नगर स्थित एक लिमिटेड कंपनी में हुए लूट मामले में डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप डयूटी में रात्रि ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक राहुल सिंह व आरक्षी संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
ज्ञातव्य है कि थाना को0 नगर स्थित लिमिटेड कंपनी के ऑफिस से बीती रात्रि बदमाशो ने लाखों के नगदी की लूट की थी ,जिसके संबंध में थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी,पुलिस अधीक्षक श्री सभा राज द्वारा घटना के खुलासे के लिए 03 टीमो का गठन किया गया है,जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts