आदिल अहमद
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के ख़िलाफ़ अपनी धमकी के पीछे मक़सद को ज़ाहिर करते हुए दावा किया है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विषय पर तेहरान के साथ “वास्तविक समझौता” करना चाहते हैं। ट्रम्प ने रविवार देर रात ईरान को धमकी देने के दो दिन बाद मंगलवार को, अपने दृष्टिकोण से पीछे हटते हुए दावा किया कि वॉशिंग्टन ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में “वास्तविक समझौता” करने के लिए तय्यार है।
उन्होंने अमरीकी राज्य मिसूरी में विदेशी जंगों में भाग ले चुके सेवानिवृत्त सिपाहियों के राष्ट्रीय कन्वेन्शन को संबोधित करते हुए कहाः “ईरान अब पहले जैसा देश नहीं है। देखते हैं आगे क्या होता है लेकिन हम वास्तविक समझौता करने के लिए तय्यार हैं, न कि वैसा समझौता जैसा पूर्व सरकार ने किया था जो दुर्भाग्यपूर्ण था।”
टीकाकारों का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति का ओबामा शासन के दौरान हुए परमाणु समझौते को दुर्भाग्यपूर्ण कहना यह दर्शाता है कि वह ईरान को पूरी तरह दबाना चाहते हैं। ट्रम्प ने 8 मई को एलान किया कि अमरीका गुट पांच धन एक और ईरान के बीच हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए से निकल रहा है। इस समझौते पर 2015 में दस्तख़त हुए थे। इस एलान के दौरान ट्रम्प ने ईरान के ख़िलाफ़ सबसे कड़ी आर्थिक पाबंदियां लगाने की बात कही थी।
रविवार देर रात को ट्रम्प ने ईरान को ऐसे अंजाम की धमकी दी जो उनके शब्दों में इतिहास में बहुत कम ही देशों ने भुगता होगा। उनकी रविवार को ट्वीटर पर धमकी, ईरानी राष्ट्रपति के इसी दिन दिए गए उस बयान के बाद आयी जिसमें ईरानी राष्ट्रपति ने अमरीका को शेर की दुम से खेलने के अंजाम की चेतावनी दी थी। ईरानी राष्ट्रपति ने यह चेतावनी, अमरीका की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ अनेक प्रकार की कार्यवाही की धमकी के बाद सामने आयी।
राष्ट्रपति रूहानी ने अपनी चेतावनी में कहा था कि अमरीका को यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि ईरान के साथ शांति सभी शांति की माँ और ईरान के साथ जंग सभी जंगों की माँ होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…