Categories: Crime

गर्ल फ्रेंड के महंगे शौक के लिये करते थे चेन स्नेचिंग

अनुपम राज।
वाराणसी। पुलिस के लिये सरदर्द बन चुकी चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर बड़ा कदम उठाते हुवे लक्सा पुलिस ने कल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक मनोज यादव और विमलेश यादव ग़ाज़ीपुर जनपद के दुल्हापुर थाना क्षेत्र के सिखडी गाँव के रहने वाले है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अदद चाकू एक अपाचे मोटर सायकिल, व चेन स्नेचिंग के 6780 चेन बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि गर्ल फ्रेंड के खर्च और ऊंचे शौक पूरे करने के लिये ये चेन स्नेचिंग करते थे। चेन स्नेचिंग में पकड़े न जाये इसलिये वह अपनी गाड़ी से स्नेचिंग नही करते थे। चेन स्नेच करने में बाद वह वाराणसी में रहने वाले एक परिचित को चेन दे देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. दया राम गौतम, का. आलोक सिंह, का.प्रवीण चौहान, सुरेश कुमार थे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts