सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा मय कारतूस बरामद करने का दावा किया है। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडे के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस अशोक विहार, नीठौरा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग में व्यस्त थी। इसी दौरान रात के करीब 9: 30 बजे पीर बाबा की मजार के निकट पुलिस ने उस ओर संदिग्ध अवस्था में आ रहे एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे पूछताछ की तो उसके पास मिली मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। जबकि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।
पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम शाहरुख पुत्र रिहान निवासी पसौंडा, साहिबाबाद बताया है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…