अंजनी रॉय
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में जिले के अरहामा गांव में आज पुलिस टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये पुलिसकर्मी डीएसपी हेडक्वार्टर शोपियां के एस्कॉर्ट पार्टी में शामिल थे। आतंकी सुरक्षा बलों से 3 एके-47 छीनकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि, आतंकियों ने एस्कॉर्ट पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। एस्कॉर्ट पार्टी इस इलाके में पुलिस वाहन की मरम्मत के लिए गई थी।
इससे पहले बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…