कमलेश कुमार
अदरी,मऊ: हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक तेजी से बस लेकर फरार हो गया। गाजीपुर जनपद के जलालाबाद निवासी कमलेश कुमार मद्धेशिया पुत्र त्रिवेणी गुप्ता 50 वर्षीय है। उनकी ससुराल हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा बाजार में है, कमलेश लगभग 10 वर्षों से हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में रकर किराना व्यवसाई प्रभुनाथ गुप्ता की दुकान पर कार्य करते थे। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
सोमवार की देर रात कमलेश मद्धेशिया भोजनोपरांत लघुशंका करने के लिए सड़क को पार गए पुनः वापस आते समय बलिया से कानपुर जा रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। तब तक कमलेश पूरी तरह दम तोड़ चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…