अंजनी राय
बलिया।। रसङा कोतवाली थानाक्षेत्र के रसड़ा-बलिया रेलमार्ग स्थित भेलाई गांव के सामने शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटा एक किशोर का शव पाया गया। जिसकी बाद में शिनाख्त भेलाई गांव के पंकज यादव पुत्र ग्राम प्रधान रामप्रीत यादव के रूप में की गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज कार्रवाई में जुट गयी।
इस सम्बंध में उसके पिता ग्राम प्रधान ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया है कि मेरा लड़का पंकज यादव (17) घर से गुरूवार की रात्रि में अपने ट्यूबवेल पर दादा के लिए खाना लेकर रोज की तरह निकला था। सुबह जब वापस नही आया तो हम लोग उसकी काफी खोजबीन किये। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक किशोर का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे तो रेलवे पटरी के बीच मे कटी अवस्था में पड़ा शव उसी का था। पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान उसके पिता द्वारा आकस्मिक दुर्घटना के संबंध में दिए गए तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…