गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क में बेकाबू कार ने स्कूटी पर जा रहे बच्चे समेत पति पत्नी को टक्कर मारी।उसके बाद करीब 200 मीटर आगे खड़ी वैगनआर कार को ठोका।जहां लोगो ने कार चालक की पकड़कर धुनाई की।तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों का जीटीबी अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत था। वही खबर लिखे जाने तक किसी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नही दी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 10 बजे साई सिटी राजधानी इन्कलेव रामपार्क निवासी बिट्टू उर्फ गोपाल 27 साल पुत्र संजय कुमार अपनी पत्नी पूजा 26 साल व भांजी प्रियांशी डेढ साल को स्कूटी से लेकर घर जा रहा था। तभी गढ़ी चौक से सिद्ध बाबा मंदिर के बीच मे सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।जिससे तीनो गिरकर गम्भीर घायल हो गये। उसी समय नजदीक गस्त कर रही रामपार्क चौकी पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब 200 मीटर दूर गढ़ी चोक पुस्ते पर खड़ी असलम पुत्र इलियास निवासी खुशहाल पार्क की वैगनआर कार में टक्कर मारी।जिससे कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर ही खड़े कुछ युवको ने कार को किसी तरह रुकवाकर चालक को उतार लिया और पीछा कर रही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और घायलों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली भिजवाया।जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पीड़ित ने तहरीर नही दी है।तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…