आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के दिया पट्टी जलालपुर गांव में सोमवार की सुबह खेत की जोताई कराते समय ट्रैक्टर के रोटवेटर में फंसकर एक किसान बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि उसकी अस्पताल में कुछ ही देरबाद मौत हो गई।
फूलपुर के दिया पट्टी जलालपुर गांव निवासी पुन्नीलाल पटेल 60वर्ष पुत्र गंगादीन खेती करके किसी तरह तीन बेटियों सहित अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह अपने खेत की जुताई करा रहा था। जहां वह खेत समतल करने के लिए रोडवेटर के पीछे पटिया पर बैठ था। वह अचानक रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी कुछदेर बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…