आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अभरपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह खेत में रहे मजदूर ट्रैक्टर व ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
शंकरगढ़ के भरिवार गांव निवासी कुसुम कोल 55वर्ष पत्नी मोलई खेती बारी करके किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कुसुम धान के खेत में काम करने के लिए मजदूरों के साथ ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर जा रहा थी। बताया जा रहा है कि अभरपुर गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर सहित ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने से उसमे ंबैठी महिला कुसुम कोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। हादसे में महिलाओं की संख्या अधिक है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली के नीचे फांसे लोगो को तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से निकलवाया और उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जबकि हादसे में मृत कुसुम कोल के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…