कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील क्षेत्र में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को तहसील क्षेत्र में दर्जनों लोगों के मकान धराशाई हो गए। इससे जहां उनकी गृहस्थी मलबे में दब गई। वहीं उनका परिवार खुले आसमान में रहने को विवश हैं। गोतनी संवादसूत्र के अनुसार विकास खंड कुंडा के देहरी जमालपुर पूरे धनऊ गांव निवासी राम संत विश्वकर्मा पुत्र राम नेवाज विश्वकर्मा का कच्चा मकान रविवार को धराशाई हो गया। इससे मकान के बगल सो रही उनकी मां बाल-बाल बच गई, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। इसी प्रकार सूर्य का पुरवा कदमपुर बेंती गांव निवासी उमा चरण पांडेय पुत्र सदाशिव पांडेय का मकान गिर गया। इसी गांव के राम किशुन पुत्र महादेव का पूरा कच्चा मकान ढह गया, जिससे उसकी पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। उसके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। वह दूसरे के घर में शरण लेने को मजबूर है। बाघराय संवादसूत्र के अनुसार विकास खंड बिहार के पुंवासी गांव निवासी अर्चना पत्नी अविनाश दोनों पति पत्नी दिव्यांग हैं। कमाई का कोई जरिया नहीं है। गुरुवार को इनका कच्चा मकान धराशाई हो गया। इससे दोनों खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इसी गांव के बाग का पुरवा निवासी रविशंकर व रमाशंकर, नेवाजी का पुरवा निवासी उदय ¨सह पुत्र फतेह बहादुर ¨सह का कच्चा मकान धराशाई हो गया। इसी प्रकार मंडल भासौं निवासी सरयू प्रसाद सरोज, खरैला रामकोला निवासी राकेश यादव, हरि मोहन, छोटेलाल व महादेव का मकान बारिश के कारण धराशाई हो गया। दीवानगंज संवादसूत्र के अनुसार बारिश से पट्टी तहसील क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव निवासी प्यारे लाल का कच्चा मकान शनिवार की रात आंशिक रूप से गिर गया। इससे उसमें रखा हजारों रुपये व गृहस्थी का सामान मलबे में दबने और भीगने से नष्ट हो गया। लालगंज संवादसूत्र के अनुसार विकासखंड लालगंज के गोसाईं का पुरवा गांव के नंदलाल तिवारी का कच्चा मकान शनिवार रात ढह गया। पीड़ित के मुताबिक बरसात के कारण ढहे मकान में रखे गृहस्थी के कुछ समान नष्ट हो गए। रविवार को मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल ने जायजा लिया। वहीं प्रतापगढ़ जिले के सड़वा चंद्रिका क्षेत्र में बरसात बंद होने के बाद भी कच्चे मकानों का गिरना बंद नहीं हो रहा है। जलालपुर गांव में आठ मकान गिर गए। इससे गरीबों की गृहस्थी नष्ट हो गई तथा कोतवाली क्षेत्र के रतीपुर में एक युवती घायल हो गई। शनिवार की रात जलालपुर निवासी संजय पांडेय, जगतपाल यादव, जगराम यादव, शत्रुघ्न वर्मा का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इसके पहले गुरुवार को गांव के ही पत्तीलाल, राम लखन वर्मा, मुन्ना लाल व राम लखन वर्मा का मकान बरसात के चलते गिर गया था। इससे परिवार के लोगों को सिर छिपाने के लिए छत नहीं बची है। खाद्यान मिट्टी के मलवे में दब जाने से खाने का भी संकट हो गया है। गांव के स्वामी ¨सह ने पीड़ित परिवारों को पन्नी व खाद्यान की व्यवस्था की, तब परिवार में चूल्हा जला। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर पीडित परिवार के लोगों की क्षति का आंकलन किया। राजगढ़ संवादसूत्र के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के रतीपुर गांव में कच्चा मकान एकाएक छप्पर के ऊपर भरभराकर गिर गया। छप्पर के अंदर खाना बना रही मैसर जहां (18) दब गई। उसके हाथ पैर और सिर में चोटें आईं। उपचार के लिए परिजन स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…