कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हीवेट रोड निवासी सनी पांडेय की शनिवार रात संदिग्ध दशा में गोली लगने से मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पिता दिनेश चंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने नई झूंसी निवासी दिलीप तिवारी के बेटे प्रशांत व निशांत उर्फ चुन्नू के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोपित सगे भाई मृतक के बुआ के लड़के हैं। आरोपित फरार हैं।
मामले में भले ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है, लेकिन पुलिस कत्ल के अलावा आत्महत्या व हादसे के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के हालात से हत्या का बिंदु स्पष्ट नहीं है। मौके से तमंचे का मिलना, दाहिने सीने पर गोली का लगना जैसे कई ऐसे एंगल हैं, जिससे पुलिस की विवेचना उलझी है। हालांकि रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान सनी के सीने में 315 बोर के तमंचे की गोली मिली है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि सीने में तमंचा सटने के बाद गोली चली थी। बहरहाल, मृतक के पिता दिनेश ने आरोप लगाया है कि मकान का विवाद उनकी बहन उर्मिला से चला रहा है। इसी को लेकर उनके बेटे सनी को धमकी दे रहे थे। शनिवार रात भी आए और मकान खाली नहीं करने पर गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया था। सीने पर गोली लगने पर वह जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह कहना है कि तहरीर के आधार पर कत्ल का मुकदमा लिखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…