आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । नैनी कोतवाली क्षेत्र में नये यमुनापुल पर बुधवार दोपहर कौशाम्बी की रहने वाली एक विवाहिता दो मासूम बच्चों को छोड़कर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खोजने का अथक प्रयास किया लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया। पुलिस ने उसके दोनों बेटियों को मृतका के बहन को शौंप दिया है।
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के मुलानी गांव निवासी शमा 32 वर्ष पत्नी इश्तियाक अहमद घरेलू कलह से तंग आकर अपनी दो बेटियों को लेकर बुधवार की सुबह घर से निकली। सात वर्षीय बेटी खुशनूर और छह माह की फरीम को लेकर दोपहर नये यमुनापुल पर पहुंची और बेटियों को रेलिंग पर बैठा दिया। खुद पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही राहगीरों ने नैनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो को लगाया। उधर पुलिस की सूचना पर शमा के मायके व ससुराल के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन जल का प्रवाह इतना तेज है कि उसे बरामद नहीं कर सकी। थकहार कर परिवार के लोग बच्चों को लेकर चले गये।
इंस्पेक्टर नैनी बताया कि मृतिका शमा की बहन आफिया पत्नी असलम निवासी दरियाबाद अतरसुइया को उसकी सात वर्षीय बेटी खुशनूर व छह माह की बेटी फरीम को शौप दिया गया है। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…