आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। थरवई क्षेत्र के सराय चण्डी गांव के समीप रविवार की सुबह बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका बेटा जख्मी हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्रवाई किया।
हण्डिया थाना क्षेत्र के अवरता गांव निवासी मीना देवी 38 पत्नी राजेन्द्र कुमार रविवार की सुबह अपने बेटे लल्लू के साथ बाइक से बहरिया थाना क्षेत्र में स्थित सिकन्दरा रौजा के लिए घर से निकली। बताया जा रहा है कि वह सराय चण्डी रेलवे क्रासिंग से कुछ ही दूर गया था कि उसकी बाइक में एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी मीना देवी बुरी तरह घायल हो गई और लल्लू घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद उसे 108 नम्बर एम्बूलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस के कर्मचारियों ने दोनों को उपचार के लिए पहले नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां से चिकित्सकों ने मीना की हालत नाजुक होने की वजह से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। जहां मीना देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि हादसे की खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में उक्त अस्पताल पहुंचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…