मो आफ़ताब
इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के हाजीगंज चैराहे के पास रविवार की रात बाइकों की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले जा रही थी कि एक कि रास्ते में मौत हो गयी। जबकि दूसरे को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां कुछ घण्टे में उसकी भी मौत हो गयी।
सोरांव थाना क्षेत्र के हतवा हादीगंज गांव निवासी रामबहादुर पटेल का 40 वर्षीय पुत्र भरत लाल रविवार की शाम कही से वापस अपने घर जा रहा था जैसे ही हाजीगंज चैराहे के पास पहुंचा तभी समाने तेज रफ्तार बाइक सवार सोनू 24 पुत्र स्वर्गीय संतलाल निवासी राजापुर कजियानी से भिड़न्त हो गयी। जिसमें दोनों गम्भीर रूपसे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में सोनू की मौत हो गयी। जबकि भरत लाल की एसआरएन में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
भरत लाल के परिजनों ने बताया कि उनके एक पुत्र, एक पुत्री पत्नी शशि देवी है। जबकि सोनू तीन भाई में बड़ा, अविवाहित, एक बहन है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…