आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। खीरी थाना क्षेत्र के सींधी खूंटा गांव के पास गुरूवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवारएक महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लायी, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
खीरी थाना क्षेत्र के सीमूहीरे गांव निवासी बब्लू शर्मा 28 पुत्र स्वर्गीय अमृत लाल शर्मा गुरूवार की रात अपने रिश्तेदार को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उक्त थाना क्षेत्र के सींधी खूटा गांव के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बब्लू, डब्लू पुत्र हौंसला प्रसाद और प्रतिमा घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को लेकर नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बब्लू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उक्त दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी संजू देवी है। मृतक प्राइवेट काम करता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…