आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुई अनियमता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर दो दिन से धरने पर बैठे हुए है। किसान का आरोप है कि बैंक के अधिकारी एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों की लापरवाही के भेट फसल बीमा योजना चढ़ गई है।
भारतीय किसान संघ काशी प्रान्त के जिलाअध्यक्ष राम बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिले के जमुनापार इलाके के विकास खण्ड कोरांव, माण्डा, मेजा, शंकरगढ़ के पठारी इलाके के कई किसान धरने पर बैठे हुए है। उनका कहना है कि खरीफ फसल में कम बरसात होने के कारण धान की 90 फीसदी फसल सूख गई थी। किसानों द्वारा तहसील में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसकी जांच बीमा कम्पनी एवं कृर्षि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा कराई गई। जिसके दो माह बाद बीमा कम्पनी कुछ किसानों को लाभ दिया। लेकिन अधिकतर किसानों के फसल की अनदेखी की गई। इस प्रकार भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारियों के चलते प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाया। यह पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेजे गये शिकायती पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2017-2018 में विकास खण्ड माण्डा की चार न्याय पंचायत हाटा, मझिगंवा, माण्डा, कोषड़ा कला के माण्डा पठारी क्षेत्र के किसानों की 90 फीसदी सूख गई थी। जिसमें 1114 किसानों का बीमा एव पीएनबी बैंक द्वारा किया गया। लेकिन महेज 325 किसानों को ही बीमा का लाभ मिल पाया। शेष किसानों को यह बता दिया गया कि उनके खाते सहीं नहीं है या फिर उनका रिकार्ड गलत है। लगभग 789 किसानों को बीमा निरस्त कर दिया गया। उक्त प्रकरण को लेकर इससे पूर्व भी किसानों ने आन्दोलन किया था, जिसमें एक समझौता प्रशासन से हुआ था। लेकिन बीमा कम्पनी एवं बैंक के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से किसानों में काफी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर तीन किसान अमरण अनशन पर शुक्रवार से बैठे हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…