आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह डाटपुल के समीप शनिवार की सुबह टेªन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई किया।
कीडगंज थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी अन्नू 26वर्ष पुत्र शोभनाथ यादव छह भाई तीन बहन में चैथे नम्बर का था। वह एक प्रिटिंग प्रेस में मजदूरी करके किसी तहर अपना खर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह वह कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर से वगैर बताये निकला और वापस नहीं लौटा। देर होती देख उसकी खोजबीन करने लगे। इस बीच किसी ने बताया कि ईदगाह डाटपुल के ऊपर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। यह खबर मिलते ही उसके परिजन पहुंचे और उसकी पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया। पुलिस आत्महत्या की वजह घरेलू कलह मान रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…