आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । मऊआईमा थाना क्षेत्र के कटवर परवेज गांव में शनिवार की सुबह घर से शौच करने जा रहे किसान की करेंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मऊआईमा के कटवर परवेज गांव के निवासी बुद्धू (55) वर्ष पुत्र सितई किसी तरह खेती एवं मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में शौचालय न होने की वजह से प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला। लेकिन रास्ते में टूटकर गिरे विद्युत तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसे के संबंध में जबतक लोग कुछ समझ पाते, इस बीच उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने ही परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…