आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। करछना रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजनों कहना है कि उसने घरेलू कलह से तंग होकर आत्महत्या की है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवास धमेन्द्र सिंह 30वर्ष पुत्र ओम प्रकाश पांच भाई और पांच बहनों में पांचवे नम्बर का था। वह एक किराने की दुकान के सहारे अपनी नत्नी कामनी का भरण-पोषण करता था। लेकिन संतान न होने की वजह से आये दिन विवाद होता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात घर में हुई कहा सुनी से क्षुब्ध होकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसका शव करछना रेलवे स्टेशन पर पाया गया। उसके पास से मिली आईडी से जीआरपी ने परिजनों को खबर दी। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसकी मां कृष्णावती सहित परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान किया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…