आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के दादरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के समीप स्थित तालाब में बुधवार से गायब बच्ची का शव पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
नैनी के दादरी गांव निवासी राम सूरत उर्फ अनिल कुमार की 3 वर्षीय बेटी जान्हवी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बुधवार की सुबह घर के सामने खेल रही थी। देखते ही देखते ही अचानक वह लापता हो गई। उसके गायब होते ही उसकी मां पुष्पा देवी और परिवार के अन्य सदस्य उसे खोजने लगे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया तो उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव घर के समीप स्थित तालाब में दिखाई दिया। बच्ची का शव देखते ही उसके घर मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…