आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पत्रिका मार्ग पर मंगलवार की शाम एक कार पर बाइक सवार अपराधी ताबड़-तोड़ फायरिंग करके फरार हो गये। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घाटनास्थल से पुलिस ने कुछ कारतूस भी बरामद किया है।
बलिया निवासी मन्नू सिंह छात्रनेता भाजपा से जुड़े हुए है। वर्तमान वह शहर में ही काफभ् दिनों से काम कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि सोरांव थाना क्षेत्र के गद्दोपुर के निवासी तारिक नामक युवक से कुछ दिन पहलेे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की शाम वह किसी काम से सिविल लाइंस पत्रिका मार्ग से अपनी कार से जा रहे थे कि बाइक सवार अपराधी पहुंचे और कार पर ताबड़-तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली चलते ही वहां हड़कम्प मच गया। अपराधी कई राउण्ड गोली चलाने के बाद वहां से फरार हो गये। सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र मौके पर पहुंचे। वारदात की सूचना अधिकारियों को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कुछ कारतूस भी बरामद किया और फायरिंग से क्षतिग्रस्त हुई कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
मन्नू सिंह ने सोरांव के गद्दोपुर निवासी तारिक एवं कुछ अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दिया है।
क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र ने बताया कि भाजपा के छात्रनेता पर जानलेवा हमला हुआ है। मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…