Categories: Crime

पीड़ित को आरोपी बनाने पर ब्राह्मण एकता परिषद में आक्रोश

तारिक खान

इलाहाबाद..नैनी. नैनी, 01 अगस्त 2018। आज नैनी के दूर्वाणी नगर में समाजसेवी आर के पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक हुई जिसमें सड़वा गांव के एक पीड़ित ब्राह्मण नवयुवक को पुलिस द्वारा आरोपी बनाने पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार आज नैनी स्थित एडीए कालोनी के दूरवाणी नगर में वरिष्ठ समाजसेवी आर के पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की आपात बैठक हुई। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आर के पाण्डेय ने बताया कि विगत सप्ताह सड़वा गांव निवासी ब्राह्मण नवयुवक अतुल तिवारी पर गांव के ही कुछ लोगों ने बमो से प्राणघातक हमला कर दिया था जिसमे वह नवयुवक ब्राह्मण बुरी तरह घायल है परन्तु औद्योगिक क्षेत्र व इलाहाबाद पुलिस ने उल्टे उस पीड़ित घायल लाचार नवयुवक को ही आरोपी बना दिया है। इस घटना पर उपस्थित सभी ब्राह्मणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इस घटना को ब्राह्मणों के सम्मान से खिलवाड़ करार दिया व मा0 मुख्यमंत्री जी से न्याय की गुहार लगाई है। सर्व सम्मति से तय हुआ कि 02 अगस्त को जरिये डीएम इलाहाबाद मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा व अगले 07 दिन में न्याय न मिलने पर ब्राह्मणों के सम्मान में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प0 राकेश पाण्डेय, जगदीश त्रिपाठी, करुणा पति त्रिपाठी, संजय मिश्रा, आलोक शुक्ला, वरुण शुक्ला, मनीषा पाण्डेय, अन्नू पाण्डेय, के डी उपाध्याय, वेद प्रकाश मिश्रा व अनिल कुमार शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

तारिक़ खान

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts