इलाहाबाद : शहर में इन दिनों सड़कों पर वाहन सवारों के साथ पैदल राहगीरों के लिए आसान नहीं रह गया है। सड़कों की दुर्दशा को दूर कराने के लिए शुक्रवार को डीएम सुहास एलवाई ने विभिन्न विभागों के इंजीनियरों को अंतिम चेतावनी दी। कहा कि वे एक सप्ताह के अंदर सड़कों के गड्ढों को दुरुस्त करें अथवा फिर हटने को तैयार रहें। संगम सभागार में हुई बैठक के दौरान डीएम ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के एक्सईएन, एई, जेई तथा एडीए के जेई को निशाने पर रखा।
जीटी रोड, बेनीगंज, मेडिकल कॉलेज, खुल्दाबाद, नवाब यूसूफ रोड, लूकरगंज, नुरूल्ला रोड, जानसेनगंज, लेप्रेसी चौराहा, नैनी स्टेशन, रसूलाबाद, गोविंदपुर, गीताकुंज, कटरा, लक्ष्मी चौराहा, अपट्रान चौराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव एवं गड्ढों की समस्या को डीएम ने संबंधित अभियंताओं को टाइम लाइन निर्धारित करते हुए समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने भी शहर में यातायात की समस्या में बाधित हो रहे क्षेत्रों के बारे में डीएम को अवगत कराया। बताया कि बागड़ चौराहा से हर्षवर्धन चौराहा, मेडिकल चौराहा पर निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण जाम लग रहा है। लूकरगंज में जलभराव एवं गड्ढों की समस्या पर डीएम ने उस संबंधित क्षेत्र के गंगा प्रदूषण इकाई के अधिशाषी अभियंता को चेतावनी, सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तथा अवर अभियंता को चार्ज शीट दी। उन्होंने कटरा, लक्ष्मी चौराहा, कमिश्नरी रोड पर एडीए द्वारा गड्ढों एवं जलभराव की समस्या पर उचित प्रबंध न किए जाने पर जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। बैठक में सभी कार्यदायी विभागों के साथ नागरिक संगठनों, सिविल डिफेंस एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…