कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसरांय इलाके में पेट्रोल पम्प पर युवक को गोली मार बमबाजी करने वाले सविकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सविकेश की गिरफ्तारी के बाद छात्रों के दो गुटों में गैंगवार की कहानी सामने आई है। दोनों गुटों में प्रोफेसर, हाईकोर्ट के वकील, व्यापारी और आइटीबीपी जवान के बेटे हैं। सभी को नामजद कर लिया गया है। पकड़े गए सविकेश के पास से हमले में इस्तेमाल तमंचा बरामद हो गया है।
28 जुलाई को सुलेमसरांय स्थित पेट्रोल पम्प पर तीन युवक स्कूटी से पहुंचे थे। आपस में कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही साथी करन सिंह को गोली मार दी थी। इसके बाद पम्प पर बमबाजी कर निकल भागे थे। करन का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले में फरार चल रहे सविकेश सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी देव प्रयागम, झलवा को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। एसपी सिटी के मुताबिक, सविकेश की गिरफ्तारी के बाद दो गुटों के युवकों की कहानी सामने आई। एक गुट गिरोह बनाकर लूट करता है तो दूसरा फाय¨रग, बमबाजी कर दहशत फैलाता है। करन और सविकेश के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद था, इसी में सविकेश करन को ले जा रहा था। करन के साथी पेट्रोल पम्प तक पहुंच गए तो वहां सविकेश को हमले की आशंका लगी। इसी पर पहले उसने गोली मार दी। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्र के मुताबिक, मामले में अमन सिंह, अनुराग यादव, आकाश सिंह राठौर को नामजद कर लिया गया है। गोली लगने से जख्मी करन की भूमिका की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, एक गुट अरविंद्र संचालित कर रहा था तो दूसरा गुट ऋषभ का है। ये छह लड़कों में किसी के पिता प्रोफेसर हैं तो किसी के हाईकोर्ट में वकील हैं। एक के पिता आइटीबीपी में जवान हैं जबकि एक के पिता व्यापारी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…