कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : नोटकांड के मामले में आबकारी के सहायक एल्कोहल टेक्नीशियन दीपक रस्तोगी से फिर पूछताछ की जाएगी। चूंकि इस प्रकरण में आबकारी विभाग के अपर आयुक्त लाइसेंसिंग अविनाश मणि त्रिपाठी के खिलाफ 20 लाख रुपये चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। ऐसे में विवेचना की शुरुआत सूचना देने वाले दीपक के बयान से ही होगी। पुलिस दीपक के बाद आबकारी अफसर जेबी सिंह, ओपी आर्या, अविनाश मणि से भी पूछताछ करेगी। घटना के दिन गैराज की सफाई करने वाले आबकारी कर्मी व प्लंबर विलसन मैसी उर्फ बंटी व अन्य का बयाना दोबारा लिया जाएगा।
नोटकांड में सबसे अहम रोल नोटों की गिनती के दौरान बनाया गया वीडियो रहा। उसी के जरिए पुलिस ने रकम की हकीकत का पता लगाया था। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने जांच के दौरान पाया था कि वीडियो दीपक रस्तोगी के सहयोगियों ने बनाया था, जो बाद में पुलिस को उपलब्ध कराया गया। लिहाजा वीडियो बनाने वाले और नोटों की गिनती करने वाले से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। ठोस साक्ष्य मिलने के बाद अविनाश मणि की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इसे लेकर आबकारी विभाग में भी खलबली मची है। विभागीय जांच में भी कई बात साफ हुई है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पैसा किसने और किसको दिया था। लिफाफे में भेजी गई करीब 30 लाख की रकम केवल एक अधिकारी के लिए थी या कुछ और भी अफसर शामिल थे। इसका पता भी विस्तृत विवेचना में चलेगा। फिलहाल सीओ प्रथम शिवराज सिंह का कहना है कि बुधवार को मामले में विवेचना नए सिरे से शुरू होगी। सोमवार को चौकी इंचार्ज राजापुर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…