आफताब फारुकी
इलाहाबाद। विश्व फ़ोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पहल जनकल्याण समिति एवं संस्थान के बैनरतले 16 से 18 अगस्त को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी प्रदर्शनी की संयोजक वन्दना सिंह ने देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में सामाजिक तथा धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों से संबंधित चित्रों को दर्शाने का प्रयास किया गया है। साथ ही कुंभ का भव्य आयोजन भी अगले वर्ष प्रयाग में होना है, उस कुम्भ का मानव जीवन में धार्मिक महत्व को भी वरिष्ठ छायाकारों द्वारा बड़ी ही संजीदगी से प्रदर्शित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ छायाकार, पत्रकार, साहित्य तथा शिक्षा से जुड़ी हस्तियों वरिष्ठ पत्रकार धर्मेश अवस्थी, सुशील तिवारी, डॉ सर्वेश कुमार दुबे, मो. मोईन, मानवेन्द्र सिंह, विद्या कान्त मिश्रा, मनीष द्विवेदी, धीरेन्द्र द्विवेदी, रविन्द्र कुमार, विवेक सिंह, बी.बी सिंह शिक्षक इविवि, अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरिप्रकाश यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका दत्त व श्रीमती अमिता मिश्रा, ओम नमः शिवाय के शान्तनु सिंह, श्याम सुन्दर सिंह पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक नेता डा.शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। अध्यक्षता पूर्व अपर आयुक्त कृष्ण चन्द्रा करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…