कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : जिले में होने वाला त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव फिर टल गया है। इसके कारण पंचायत उप चुनाव के प्रत्याशियों को प्रचार का और समय मिल गया है। जिन गांवों में उपचुनाव हो जाने रहे हैं वहां सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोरों पर है।
बताते हैं कि इस बार बकरीद के चलते उप चुनाव टाला गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब मतदान 25 अगस्त को होगा तथा 28 अगस्त को मतगणना होगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते भी इसके पहले उपचुनाव टाला गया था। तब मतदान 21 अगस्त को कराने की घोषणा हुई थी।
पहले उपचुनाव 17 अगस्त को कराने की घोषणा थी। बताते हैं कि 16 अगस्त को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई थीं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंच भी गई थीं। मगर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा हो जाने के कारण पोलिंग पार्टियों को बुला लिया गया। सहायक जिला उप निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि अब मतदान 25 अगस्त को होगा। 24 अगस्त को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी तथा 28 अगस्त को मतगणना होगी। सोरांव, फूलपुर, बहादुरपुर, सैदाबाद व हंडिया में प्रधान एक-एक पदों पर उपचुनाव होंगे। इसी तरह धनूपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। लगभग 25 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। बताते हैं कि जहां चुनाव हो रहे हैं वहां पंचायत प्रतिनिधियों का देहावसान हो चुका है। इसके कारण ही उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…