इलाहाबाद : शहर के शिवकुटी इलाके में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर का विशेष महत्व है। सावन के दिनों में शिव के दर्शन को श्रद्धालुओं की कतार लगी रहती है। नागपंचमी के बाद यहां शिवकुटी का मेला आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को मेले का आयोजन हुआ। सुबह श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और फिर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। दिन भर आयोजित मेले का आनंद भी लिया। रात में मेले में आकर्षक लाइटिंग ने लोगों को मोह लिया। इस दौरान शिव बरात भी निकाली गई। कई आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। मेला कमेटी से जुड़े पार्षद कमलेश तिवारी, पूर्व पार्षद कृष्णमुरारी यादव, अधिवक्ता नरेशपाल सिंह, राजीव सिंह, पंकज सिंह, लवकुश मिश्रा, रंजीत वर्मा आदि व्यवस्था में जुड़े रहे। देर रात मेले में लोगों की भीड़ जुटी रही।
दूसरी ओर पौराणिक बुद्धेश्वर महादेव पीठ पर लगने वाला विशाल सूरजकुंड शिवकुटी मेला का लोगों ने आनंद उठाया। यह मेला भगवान सूर्य पुत्र कर्ण की तपस्थली बुद्धेश्वर महादेव पीठ पर कई वर्षो से आयोजित होता है। यह मेला फायर ब्रिगेड चौराहे से प्रारंभ होकर बिजलीघर, निरंजन सिनेमा, जानसेनगंज होते हुए विवेकानंद मार्ग तक आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार के झूले भी लगे थे। आवश्यक वस्तुओं व खानपान की दुकानें भी सजीं थीं। इसके पहले बुद्धेश्वर महादेव पीठ पर भगवान का रुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार पीठाधीश्वर योगीराज ने अपने हाथों से किया। आचार्य आनंद ने मंत्रोच्चारण किया। योगी जयराज, सुदर्शन महाराज, आत्मानंद महाराज, सन्कर्षण महाराज, संतलाल बाबा, स्वामी राकेशानंद महाराज, बाबा उदयदास महाराज, बालकदास मौजूद रहे। इस दौरान भगवान की यात्रा भी निकाली गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…