Categories: Allahabad

विक्रम पलटने से एक कि मौत कई जख्मी

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव के पास रविवार की रात एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जहां एक लोगों की हालत नाजुक होने पर सीएचसी जसरे इलाहाबाद के लिए रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान एसआरएन में उसकी मौत हो गयी।
लालापुर थाना क्षेत्र के अमरेहा गांव निवासी श्रीनाथ 40 पुत्र लल्लू रविवार की रात नैनी से विक्रम द्वारा अपने घर जा रहा था। जैसे ही घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव के पास पहुंचा कि अचानक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी जसरा ले गये। जहां श्रीनाथ की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे नगर के एसआरएन अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक के कोई संतान नही है पत्नी कल्लों का रोरोकर बुराहाल है।

aftab farooqui

Recent Posts