आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। केन्द्रीय कारागार नैनी का एक साजायाफ्ता कैदी की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह विधिक कार्रवाई किया।
सुलतानपुर जिले के कूड़ेभार भार थाना क्षेत्र के लमकना दुबे का पुरवा गांव निवासी जाकिर हुसैन 46 वर्ष पुत्र स्वर्गीय तालिब अली के चार पुत्र और एक पुत्री एवं पत्नी कमरून निशा गांव में रहते है।
वर्ष 2004 में एक हत्या मामले में जाकिर हुसैन सहित चार लोग गिरफ्तार किये गये। जिसमें 29 मार्च 2010 में न्यायालय ने सजा किया। जिसमें तीन लोग बरी हो गये। लेकिन जाकिर हुसैन को सजा हो गई। जहां उसे 24 अपैल 2010 को जनपद न्यायालय के आदेश पर केन्द्रीय कारागार नैनी भेज दिया। जहां उसकी दो दिन तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए बन्दी रक्षकों ने पहले जेल अस्पताल में उपचार कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने रविवार की शाम स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। लेकिन उसे चिकित्सकों ने रात में मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को खबर दिया। सोमवार दोपहर उसके परिजन यहां पहुंचे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कराने के बाद शव उसके परिजनों को अन्तिम संस्कार के लिए सौप दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…