आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए संगमनगरी में उनके नाम पर एयरपोर्ट करने की तैयारी नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बमरौली में बन रहे एयरपोर्ट के नामकरण के लिए अलग-अलग मांगें पहले उठी थीं। कुछ लोग इसे शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर तो कुछ लोग पहले आजादी आंदोलन के नायक रहे मौलवी लियाकत अली के नाम पर करने की मांग कर रहे थे। लेकिन महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि शहर में सभी के नाम से कुछ न कुछ है और स्व. अटल के नाम पर कोई निशानी नहीं है, जिसे उन्होंने देने का ऐलान किया है। महापौर का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर संगमनगरी में सड़क या चैराहा करने के प्रस्ताव शहर के लोगों की ओर से उन्हें दिए जा रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़ा सोच रही है।
उनका कहना है कि बमरौली में बन रहे सिविल एयरपोर्ट का नामकरण होना है। कुम्भ से पहले बनकर तैयार होने वाले एयरपोर्ट का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कराने के लिए सूबे के उड्डयन मंत्री को प्रस्ताव देंगी। उनका कहना है कि ऐसा करने में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। महापौर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को संगमनगरी की ओर से बड़ी श्रद्धांजलि होगी। कहा कि अगर बमरौली एयरपोर्ट का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर करने में कोई बाधा आई तो वह सूबे में कोई एक एयरपोर्ट उनके नाम पर करने की सिफारिश मंत्री से करेंगी। उनके मुताबिक बमरौली एयरपोर्ट चंद्रशेखर आजाद के नाम पर करने की मांग हाईकोर्ट की समिति से लटक सकती है। क्योंकि कंपनी बाग का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद के नाम पर पहले ही किया जा चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…