कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा’ बनाकर सबको चौंका दिया। शिवपाल ने अखिलेश पर स्वयं की उपेक्षा करने का आरोप मढ़ते हुए खुद का मोर्चा बना लिया। कहा कि सपा में उपेक्षित लोगों को उनके मोर्चा में उचित सम्मान दिया जाएगा। शिवपाल के इस कदम से सपा कार्यकर्ता सकते में हैं। इसके चलते सपा में टूट होने की संभावना बढ़ गई है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता पाला बदलकर शिवपाल के खेमे में जा सकत हैं।
शिवपाल के करीबी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीप्रकाश राय ‘लल्लन राय’ का कहना है कि उन्होंने खुद के सम्मान के लिए ऐसा कदम उठाया है। लल्लन राय खुद के शिवपाल के साथ जाने या समाजवादी पार्टी में रहने के प्रश्न पर कहा कि वह जल्द ही उचित निर्णय लेंगे। वहीं शिवपाल के करीबी माने जाने वाले एसएन सिंह ने कहा कि अभी वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नही हैं। जो निर्णय लेगें उसकी जानकारी जल्द सबको हो जाएगी। लेकिन इतना तय है कि शिवपाल का साथ नहीं छोड़ सकता। आगे क्या और कैसे करना है उसको लेकर समर्थकों से वार्ता चल रही है। सामूहिक राय पर जल्द निर्णय लेंगे। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव शिवपाल के मोर्चे को महत्व नहीं दे रहे। कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति समर्पित है, वह संगठन छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। सारे कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, हमें उसमें बड़ी जीत हासिल करनी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…