आफताब फारुकी
इलाहाबाद : बुखार से पीड़ित बच्चे को भर्ती न करने पर साथ आए परिजनों ने प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित नर्सिग होम में तोड़फोड़ करते हुए अस्पताल संचालक से अभद्रता की। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा स्थित एक नर्सिग होम में बुधवार की देर रात दो युवक एक मासूम बच्चे को लेकर इलाज के लिए पहुंचे। नर्सिग होम संचालक ने जांच पड़ताल के दौरान मासूम को बुखार अधिक होने पर सीएचसी कुंडा ले जाने की सलाह दी। बच्चे को लेकर आए दोनों युवक नर्सिग होम संचालक पर भर्ती करने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उक्त लोगों ने नर्सिग होम संचालक से अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
नर्सिग होम संचालक ने डायल 100 को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लग सका। उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया। इस पर दबंग भाग निकले। मामले में पीड़ित नर्सिग होम संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ बलराम ¨सह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…