यशपाल सिंह
आज़मगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित बेलइसा मंडी के समीप बुधवार की दोपहर को रोडवेज बस व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार मोटर मैकेनिक की मौत हो गई। वह घर से बाइक पर सवार होकर शहर जा रहा था जब दुर्घटना हुई।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी दीपक यादव (30 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद यादव शहर के हर्रा की चुंगी मोहल्ला स्थित एक मोटर गैराज में मैकेनिक था। वह बुधवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे घर से बाइक पर सवार होकर गैराज के लिए जा रहा था। बेलइसा मंडी के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। घायलावस्था में नागरिकों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो उनके चीख-पुकार से गांव में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…