यशपाल सिंह
आजमगढ़ : शिक्षा विभाग में उदासीनता व लापरवाही की हद हो गई है। खाद्यान्न आवंटन और कनवर्जन मनी मिलने के बाद भी नगर व 19 ब्लाक स्तरीय परिषदीय विद्यालय में मिड-डे-मील नहीं बना। ऐसे में कुल 20 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. वीके शर्मा ने तीन दिन के अंदर निर्धारित प्रारूप पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मांग के अनुसार माह दिसंबर के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन विद्यालयों को किया जा चुका है। साथ ही दिसंबर तक की कनवर्जन मनी का प्रेषण विद्यालयों को किया जा चुका है। बावजूद इसके 116 विद्यालयों में लगातार तीन या अधिक दिनों में मिड-डे-मील नहीं बना। ऐसे में प्रतीत होता है कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा मिड-डे-मील वितरण में अपने पर्यवेक्षणीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है, जो कतई उचित नहीं है। बीएसए ने निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर विद्यालय का नाम, भोजन न बनने का कारण और मिड-डे-मील संचालन की वर्तमान स्थिति की आख्या बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…