यशपाल सिंह
देवगांव (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव-ज्यूली मुख्य मार्ग पर हदिसा रामपुर बाजार के समीप रविवार की शाम को बाइक के धक्का से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश ¨सह पुत्र स्व. राज बहादुर ¨सह रविवार की शाम को घर से साइकिल पर सवार होकर हदिसा रामपुर बाजार आ रहे थे। वे बाजार के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान बाइक से साइकिल में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। घर पर शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…