यशपाल सिंह
आज़मगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार ने विकास खंड हरैया में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बंद कराने के लिए औचक निरीक्षण किया और कई विद्यालयों को नोटिस पकड़ाते हुए बंद करने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुबह आठ बजे सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल हासपुर के प्रबंधक को विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों को बाहर करके घर भेजा गया। कहा गया कि बच्चे अपना नाम निकट के मान्यता प्राप्त परिषद के विद्यालयों में लिखवाएं। इसके बाद राजकुमारी कंचन देवी प्राथमिक विद्यालय हासपुर हरैया, विजन एकेडमी ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल गड़ेरुवा को बंद कराया। ग्रीन पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच तक की मान्यता है और कक्षा आठ तक के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बच्चों को घर भेजकर विद्यालय बंद कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार ने कहा कि विकास खंड हरैया में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि वह मान्यता प्राप्त परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराएं तथा विकास खंड के समस्त संकुल प्रभारियों सह समन्वयकों को निर्देशित किया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का चिह्नीकरण कर सूची उपलब्ध कराएं। इस दौरान सहसमन्वयक केके दुबे, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र ¨सह आदि उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…