यशपाल सिंह
आजमगढ़. मेंहनगर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव के सिवान में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने एक युवती को गोली मारकर फरार हो गए। गोली से घायल युवती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
खरगपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सुधा ¨पुत्री अनिल सहायक अध्यापक की परीक्षा में इसी वर्ष उत्तीर्ण हुई है। परिजन का कहना है कि वह मंगलवार की देर शाम को लगभग साढ़े छह बजे घर से गांव के सिवान में शौच करने के लिए गई थी। शौच कर वह घर लौट रही थी कि गांव के रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार दो हमलावरों ने लक्ष्य कर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली सुधा के कंधे के पास लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर परिजन के साथ ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग उसे आननफानन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इस घटना की खबर पाकर मौके पर मेंहनगर थानाध्यक्ष अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। घायल युवती के पिता अनिल ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मेंहनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेंहनगर थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती को किस रंजिश को लेकर गोली मारी गई, इस बारे में परिवार के लोग कुछ बताने से अनभिज्ञता जता रहे हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…