जमाल अहमद
सिकंदरपुर(बलिया)। श्री जंगली बाबा परमधाम कठौड़ा मन्दिर पर परमपूज्य श्री रुदल बाबा जी के कर कमलो द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारम्भ 31 जुलाई मंगलवार को किया गया। अत्यंत दर्शनीय स्थल सरयू नदी के पावन तट श्री जंगली बाबा के आशीर्वाद के साथ हरिकीर्तन का आगाज हुआ।
इस सावन और भगवान भोले नाथ की इस मार्मिक महीने में जंगली बाबा का मन्दिर अधिक शोभायमान प्रतीत हो रहा है। रुदल जी महराज जी के पैतृक गांव कठौड़ा के अत्यंत प्राचीन मन्दिर पर संकीर्तन का कार्यक्रम एक अगस्त बुधवार को भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। इस हरीकीर्तन में कीर्तन गायक में मुख्य रूप से गुड्डू साहनी, शिवकुमार साहनी, सोहन, चन्दन कुमार ब्यास, संजय, वीरेंद्र राय, बजरंगी साहनी, पवन कुमार, कमलेश शर्मा आदि गायको ने अपनी गायकी और भजन का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की जानकारी मुन्ना जी साहनी ने दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…